फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of women found hanged

Lucknow News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 25 Apr 2023 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of women found hanged
लखनऊ। इंदिरानगर के चांदन गांव में सोनाली गुप्ता (29) की मौत हो गई। उसका शव कमरे में रविवार को फंदे से लटकता मिला। युवती के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए इंदिरानगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, विकासनगर सेक्टर-सी निवासी मृतका के भाई नीरज गुप्ता ने बताया कि सोनाली ने नौ वर्ष पहले इंदिरानगर के सुग्गामऊ निवासी अभिषेक वर्मा से प्रेम विवाह किया था। दोनों के पांच साल की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

अभिषेक कोचिंग पढ़ाता है। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही अभिषेक उसे प्रताड़ित करने लगा था। इससे सोनाली काफी परेशान रहती थी। नीरज ने सोनाली की पिटाई कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed