फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of student found in closed room

Lucknow News: संदिग्ध हालात में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, घर में मिला शव

Mon, 24 Apr 2023 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of student found in closed room
लखनऊ। तेलीबाग स्थित बलदेव विहार में मनमोहन सिंह नेगी (29) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका था। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने शनिवार देर शाम को तेज दुर्गंध आने की सूचना दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह मृतक के परिजन पहुंचे। इसके बाद दीवार फांदकर अंदर गए तो कमरे में मनमोहन का शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तेलीबाग के बलदेव विहार में सेना से सेवानिवृत्त वीरेंद्र सिंह नेगी परिवार सहित रहते हैं। वीरेंद्र सिंह नेगी मूलरूप से उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। वीरेंद्र पत्नी प्रभा के साथ 17 मार्च को गढ़वाल गए थे। बेटा मनमोहन घर पर था। उसने सागर इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को मनमोहन की मां से बातचीत हुई थी। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने घर से दुर्गंध आने की बात बताई। रविवार सुबह घर आए तो मुख्य गेट अंदर से बंद था।

दीवार फांद कर अंदर गए तो कमरे में उनके बेटे का शव पड़ा था। आननफानन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तेलीबाग चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed