{"_id":"6491ba7c6677fc59b9071950","slug":"dead-body-of-foreign-woman-will-be-sent-to-ukraine-committed-suicide-at-her-in-laws-house-in-lucknow-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला का शव भेजा जाएगा यूक्रेन : लखनऊ में स्थित ससुराल में की थी खुदकुशी, आज ननद को सौंपा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिला का शव भेजा जाएगा यूक्रेन : लखनऊ में स्थित ससुराल में की थी खुदकुशी, आज ननद को सौंपा गया शव
Tue, 20 Jun 2023 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Jun 2023 08:11 PM IST
सार
गर्भवती होने के बाद ओकसाना मार्च में लखनऊ आई थी। उसने 14 जून को एक बेटे को जन्म दिया। इसके तीन दिन बाद शनिवार सुबह ओकसाना का शव ससुराल के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में आशियाना के सेक्टर-एम में रहने वाली चेक रिपब्लिक की ओकसाना ममचर (27) का शव मंगलवार को ननद यूआना अगास्टीन को सौंप दिया गया है। पति के परिजन शव को एंबेसी के आदेशानुसार यूक्रेन भेजेंगे। ओकसाना का अंतिम संस्कार यूक्रेन में होगा। यूक्रेन व भारतीय एंबेसी में कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंपा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आशियाना मनोज सिंह भदौरिया के मुताबिक चेक रिपब्लिक की ओकसाना ममचर की ससुराल आशियाना के सेक्टर-एम में है। उसका पति जूड अगास्टीन चेक रिपब्लिक में पीएचडी कर रहा है। दोनों लिव इन में यूक्रेन में रहते थे। वहीं पर नौकरी करते थे। गर्भवती होने के बाद ओकसाना मार्च में लखनऊ आई थी। उसने 14 जून को एक बेटे को जन्म दिया। इसके तीन दिन बाद शनिवार सुबह ओकसाना का शव ससुराल के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पति और ओकसाना के मायके वालों का पुलिस इंतजार कर रही थी। इस बीच यूक्रेन एंबेसी के जरिए भारत में ओकसाना के मायके वालों ने संपर्क किया। दोनों देशों की एंबेसी में कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मंगलवार को शव को यूक्रेन भेजने का निर्देश दिया गया। इसके बाद मंगलवार शाम को ओकसाना की ननद यूआना अगास्टीन को शव सौंप दिया गया। एसआई शब्बीर के मुताबिक शव को यूक्रेन भेजा जाएगा। पुलिस इस मामले में परिजनों का सहयोग करेगी।
विज्ञापन