फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of deputy commandent found from river gomti

चार दिन बाद नदी में उतराता मिला डिप्टी कमांडेंट का शव, पत्नी से झगड़े के बाद बच्चों संग कूदे थे

Wed, 07 Feb 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Feb 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
dead body of deputy commandent found from river gomti
घैला पुल के पास गोमती नदी में उतराता शव। - फोटो : amar ujala
पत्नी से झगड़े के बाद बच्चों संग गोमती में कूदे सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विशंभर दयाल मौर्या का शव चार दिन बाद बुधवार सुबह नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि लखनऊ के मड़ियांव के आईआईएम रोड निवासी सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विशंभर दयाल मौर्या (46) पत्नी अनुराधा से झगड़े के बाद शनिवार सुबह दो मासूम बच्चों के साथ घैला पुल से गोमती नदी में कूद गए थे।
विज्ञापन


सात वर्षीय तेजस तो किसी तरह तैरकर बाहर आ गया लेकिन तीन साल का बेटा वंश और डिप्टी कमांडेंट डूब गए। सीआरपीएफ की रेस्क्यू टीम  ने उसी दिन दोपहर में वंश का शव खोज लिया था जबकि डिप्टी कमांडेंट का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से मलिहाबाद क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी विशंभर दयाल मौर्या सीआरपीएफ बिजनौर में तैनात थे। करीब डेढ़ साल पहले झारखंड से तबादला होने पर वह लखनऊ आए और आईआईएम रोड स्थित एल्डिको कॉलोनी में मकान किराये पर लेकर परिवार सहित रह रहे थे।

इसलिए उठाया था कदम

dead body of deputy commandent found from river gomti
डिप्टी कमांडेंट विशंभर दयाल मौर्या (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
घर वालों के अनुसार उनका, पत्नी अनुराधा से काफी तनावपूर्ण संबंध थे। कई दिन से दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। एक फरवरी गुरुवार को भी दोनों में खूब झगड़ा हुआ था। इसके बाद दो फरवरी को अनुराधा ने जगदीशपुर में ही रहने वाले पिता राजेंद्र को फोन कर बुलाया और बच्चों को लेकर उनके साथ मायके चली गईं। डिप्टी कमांडेंट भी अपने ऑफिस चले गए। रात को वह घर लौटे और पत्नी को फोन करने लगे।

पत्नी समेत ससुराल के अन्य सदस्यों ने फोन नहीं उठाया तो गुस्साए डिप्टी कमांडेंट कार लेकर रात करीब दो बजे जगदीशपुर पहुंच गए। वहां उन्होंने पत्नी व ससुरालवालों से खूब झगड़ा किया। फिर दोनों बच्चों को साथ लेकर निकल गए और घैला पुल से नदी में छलांग लगा दी।

नदी से बाहर निकले तेजस को देख राहगीरों ने सुबह पांच बजे के करीब पुलिस को सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद वंश का शव तो उसकी दिन दोपहर में मिल गया लेकिन डिप्टी कमांडेंट के शव की तलाश जारी थी। बुधवार सुबह छह बजे के करीब शव उतराता देख लोगों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को खबर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed