फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of BJP MLA Suresh Srivastav cremated in Baikunthdham in Lucknow.

लखनऊ: बैकुंठधाम में हुआ दिवंगत विधायक सुरेश श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, भर्ती होने के कारण नहीं आ सकीं पत्नी

Sat, 24 Apr 2021 03:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Apr 2021 03:49 PM IST
सार

सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी व छोटा बेटा अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों ही लोग कोविड संक्रमित हैं। पत्नी की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Dead body of BJP MLA Suresh Srivastav cremated in Baikunthdham in Lucknow.
दिवंगत सुरेश श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ पश्चिम सीट से विधायक रहे दिवंगत सुरेश श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर का शनिवार को बैकुंठधाम स्थित विद्युत शव दाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार में बड़े बेटे डॉ. शैलेश, बेटी मृणालिनी, बहु डॉक्टर स्वाति, पार्षद अनुराग मिश्रा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संकेत मिश्रा मौजूद रहे l

सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी व छोटा बेटा अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। उनका इलाज राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी मालती श्रीवास्तव, छोटा बेटा सौरभ भी कोविड पॉजिटिव है और वह भी अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


उनका वाहन चालक भी कोरोना संक्रमित था और उसका कुछ दिन पहले निधन हो चुका है। वहीं संडीला निवासी उनका सेवक भी कोविड पॉजिटिव है।

वरिष्ठतम भाजपा नेताओं में होती थी गिनती

श्रीवास्तव की गिनती राजधानी वरिष्ठतम भाजपा नेताओं में रही। वह महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे। इसके बाद पहली बार वर्ष 1996 में पहली बार मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद वह लगातार दो बार मध्य विधानसभा से ही पुन: विधायक चुने गए।

वर्ष 2012 परिसीमन के बाद वह पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़े और चौथी बार हार गए। हालांकि पिछले वर्ष 2017 के चुनाव में वह फिर पश्चिम विधानसभा से ही विधायक चुने गए। उनका बड़ा बेटा डॉ. शैलेश व उसकी पत्नी गोमती नगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। बेटी वैज्ञानिक है। पत्नी महिला कॉलेज में शिक्षिका रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed