{"_id":"6699535e78b60418b10f429d","slug":"dead-body-of-a-youth-found-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105853-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
Thu, 18 Jul 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर(श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा के मजरा गनेशपुर निवासी रामकुमार सिंह (30) बृहस्पतिवार घर से मल्हीपुर आया था। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। उसका शव मल्हीपुर बाबागंज मार्ग स्थित थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौराहे पर शराब की दुकान के सामने मिला। मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन