फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of a youth found in house in suspicious circumtances in lucknow

लखनऊः संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला युवक, सीढ़ियों और छत पर मिले खून के धब्बे

Fri, 22 Nov 2019 01:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Nov 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
dead body of a youth found in house in suspicious circumtances in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में जानकीपुरम के तिवारीपुर नई बस्ती में किराए पर रहने वाले ट्रेडर्स कारोबारी सूरज सिंह (22) बुधवार रात पोर्च में अचेत पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। भाई उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


युवक के पिता ने हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से हरदोई के अतरौली भट्टपुर निवासी राम मूर्ति सिंह कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी कुसमा, बेटे आशुतोष और सूरज के साथ तिवारीपुर नई बस्ती निवासी आनंद मिश्रा के मकान में किराएदार हैं।
विज्ञापन


आशुतोष के मुताबिक, बुधवार को माता-पिता आलमबाग में बुआ के घर तेरहवीं में गए थे। जबकि सूरज को तगादे पर जाना था।

मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, बिसरा सुरक्षित

रात करीब 11 बजे परिवारीजन घर पहुंचे तो देखा कि सूरज पोर्च में पड़ा था और खून बह रहा था। उसे अस्पताल ले गए, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राम मूर्ति ने बताया कि सीढ़ियों और छत पर खून के धब्बे मिले हैं।  

बिसरा सुरक्षित
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों का कहना है कि सूरज की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। सिर की चोट इतनी गहरी नहीं है, जिससे मौत हो जाए। उधर, इंस्पेक्टर मो. अशरफ  का कहना है कि सूरज के मोबाइल को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed