फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose

Lucknow News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 30 Jul 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 30 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose
गुलरा परसोहना चौराहे पर टिनशेड में खोले था मिठाई की दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। थाना क्षेत्र सिरसिया के गुलरा परसोहना चौराहे पर मिठाई की दुकान करने वाले पश्चिम बंगाल निवासी युवक की लाश संदिग्ध हालात में सोमवार को फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव उतरवाकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल के जिला नादिया अंतर्गत बेतई नन्टूपारा निवासी वसी मलिक (34) सिरसिया थाना क्षेत्र के गुलरा परसोहना चौराहे पर अकेले रहता था। वहीं पर वह टिनशेड में मिठाई की दुकान करता था। सोमवार दोपहर तक जब वह दुकान के बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने झांककर देखा तो अंदर वसी की लाश टिनशेड में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के फंदे के सहारे लटक रही थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। इस बारे में थानाध्यक्ष सिरसिया गौरव सिंह का कहना है कि वसी मलिक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed