{"_id":"5c78d31ebdec227383360145","slug":"dead-body-of-a-newborn-baby-found-in-sharda-canal-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक फिर शर्मसारः नवजात बच्ची को नहर में फेंका, कुत्तों ने नोंचा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ एक फिर शर्मसारः नवजात बच्ची को नहर में फेंका, कुत्तों ने नोंचा शव
Fri, 01 Mar 2019 12:07 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में एक और नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पारा के कुल्हड़कटा गांव के पास शारदा नहर में बच्ची का शव कुत्ते नोंच रहे थे। लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कुत्तों को भगाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने नहर में बच्ची का शव उतराते देखा।
शव के आसपास आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे। लोगों को देखते ही देखते कुत्तों ने शव पानी से बाहर निकालकर नोचना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद व्यक्तियों ने कुत्तों को खदेड़ा और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्ची का शव देखकर ऐसा लग रहा है कि वह जन्म लेने के तुरंत बाद मर गई होगी।
हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची होने की वजह से उसे पैदा होते ही फेंक देने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्ची किसकी है? उसे किसने और क्यों फेंका? वह जीवित फेंकी गई या मृत अवस्था में? इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जिस स्थान पर बच्ची का शव मिला है, वहां आसपास कोई अस्पताल अथवा नर्सिंगहोम भी नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।