फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   dead body of a man found in tent house in ayodhya

टेंट व्यवसायी ने दुकान में लगाई फांसी, रस्सी के सहारे लटका मिला शव

Fri, 11 Dec 2020 05:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Dec 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
dead body of a man found in tent house in ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
अमानीगंज में खंडासा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर ग्रंट निवासी टेंट व्यवसायी का शव खुर्दहा चौराहे पर स्थित उसकी दुकान में शुक्रवार को सुबह रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शिवदासपुर ग्रंट निवासी टेंट व्यवसायी अरुण यादव (40) पुत्र स्व. महाराज दीन यादव खुर्दहा चौराहे पर किराए का मकान लेकर टेंट की दुकान करता था। शुक्रवार को भोर में ही वह किसी को सामान देने की बात बताकर अपने घर से दुकान आया था।
विज्ञापन


सुबह काफी देर तक दुकान नहीं खुली तो परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो देखा सारे दरवाजे अंदर से बंद हैं। अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना देने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरा खोला गया तो अरुण कमरे के अंदर रस्सी के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भतीजे मधुर की सूचना पर पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के आत्महत्या किए जाने का कोई कारण अब तक नहीं पता चल सका है। कोई शिकायत भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed