फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of a girl found on railway track

Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव

Sun, 09 Jun 2024 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jun 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found on railway track
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का शव रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर पाया गया। सुखदेईखेड़ा मजरे दोस्तपुर गांव की रहने वाली रूबी (18) पुत्री स्व. राम मिलन शनिवार की शाम घर पर सो रही थी। सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो वह घर पर नहीं थी। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। रूबी कक्षा 8 तक की पढ़ाई करने के बाद घर पर रहती थी। मां फूलमती ने बताया कि रूबी कई दिनों से परेशान थी। घर से वह रात में कब गायब हो गई। इसकी जानकारी नहीं हो पाई। उसके दो भाइयों की पहले ही ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है। युवती की मौत से बड़ी बहन शिवानी, भाई अर्जुन का रो-रोकर हाल बेहाल है। आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed