फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body found of missing man

21 दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला

Wed, 04 Mar 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/बाराबंकी
ब्यूरो अमर उजाला/बाराबंकी Updated Wed, 04 Mar 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
dead body found of missing man

21 दिन से लापता चल रहे युवक का शव आखिरकार मिल गया। यह शव एक नहर के पास सड़ता पाया गया।

विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में जरखापुर गांव के पास शारदा नहर में एक युवक का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जिस युवक का शव मिला वह 21 दिन पूर्व घर से लापता हुआ था। पुलिस ने इस मामले में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर रखी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है।

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर जरखापुर गांव के पास शारदा नहर में झाड़ियों में फंसा एक युवक का शव बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त इरफान(30) पुत्र अजीमुल्ला निवासी ग्राम औरंगाबाद कोतवाली फतेहपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृतक के पिता अजीमुल्ला ने बताया कि इरफान बीते 21 दिन पूर्व घर से लापता हो गया था कहा इस मामले में फतेहपुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता का कहना है कि अजीमुल्ला मानसिक रोगी था और उसका उपचार भी चल रहा था जिसके चलते शायद उसने नहर में कूदकर जान दी है। परिवारीजनों ने युवक की मौत के मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। फतेहपुर कोतवाल डीसी मिश्रा का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


कोतवाल ने कहा कि युवक का शव काफी सड़ चुका है जिससे लगता है कि यह कई दिन पुराना शव है। कहा, लगता है कि नहर में डूबने से ही मौत हुई है पर पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed