फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body found in bathroom of kgmu

लखनऊ के एक बड़े अस्पताल के बाथरूम में मिली लाश

Thu, 17 Dec 2015 01:23 PM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
dead body found in bathroom of kgmu

केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग के बाथरूम में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर वजीरगंज जितेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, सआदतगंज के कश्मीरी मोहल्ला निवासी दिनेश चौरसिया (51) का मानसिक रोग विभाग में पिछले कई वर्षों से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


दिनेश अपनी मां के साथ सोमवार को डॉक्टर से परामर्श लेने गया था। उसने पर्चा भी बनवाया लेकिन थोड़ी देर बाद अचानक ही वहां से लापता हो गया। काफी देर तक उसका इंतजार करने के बाद मां भी निराश होकर घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन तक पड़ी रही मरीज की लाश

dead body found in bathroom of kgmu

इसके बाद परिवारवाले उसकी तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को सफाईकर्मी जब बाथरूम की सफाई करने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। भीतर से दुर्गंध आ रही थी।

कुंडी तोड़कर बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो वहां दिनेश की लाश पड़ी देख हड़कंप मच गया। मौत का सही कारण जानने को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस, मामले की जांच कर रही है।

केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में दो दिन तक शव बाथरूम में पड़ा रहा लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। स्पष्ट है कि बाथरूम की सफाई तक नहीं की गई। इस मामले में कर्मचारियों की भी लापरवाही उजागर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed