फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body found in a train coach.

हत्या कर ट्रेन के बाथरूम मे लटकाया युवक का शव, हड़कंप

Thu, 14 Apr 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (बाराबंकी) Updated Thu, 14 Apr 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in a train coach.
हत्या - फोटो : अमर उजाला

गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस अप के जनरल कोच के बाथरूम में एक युवक की हत्या कर उसके शव को खिड़की के सहारे लटका दिया।

विज्ञापन


सूचना पर ट्रेन के गार्ड ने मेमो स्टेशन अधीक्षक बुढ़वल को दिया जिस पर जीआरपी ने बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर शव को उतारा।

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस अप ट्रेन के जनरल कोच (नंबर 11590) के बाथरूम में बुधवार सुबह एक युवक की हत्या कर उसके शव को बाथरूम की खिड़की के राड में मृतक के शर्ट से ही लटका दिया गया।
विज्ञापन


करनैलगंज रेलवे स्टेशन के बाद लघुशंका के लिए जब किसी यात्री ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो शव को खिड़की के पास लटका देख शोर मचाया।

नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

Dead body found in a train coach.

यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में रहे स्कॉर्ट को दी। ट्रेन के गार्ड अरुण कुमार सिंह ने कोच के बाथरूम में शव पाए जाने का मेमो स्टेशन अधीक्षक बुढ़वल को दिया। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी को सूचना दी।

जीआरपी ने सुबह साढ़े नौ बजे बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर शव को नीचे उतारा। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष जीआरपी आसमां माजिद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी आयु करीब 35 साल होगी। मृतक देखने में पागल की तरह लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed