{"_id":"65e4dbf2c7c282af0505bc9c","slug":"dead-body-found-in-a-car-parked-on-the-highway-lucknow-news-c-13-lko1012-638230-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईवे पर खड़ी कार में मिला पशुधन प्रसार अधिकारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईवे पर खड़ी कार में मिला पशुधन प्रसार अधिकारी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बख्शी का तालाब इलाके में सीतापुर हाईवे के किनारे शनिवार रात पशुधन प्रसार अधिकारी की मौत हो गई। रविवार सुबह लखनऊ-सीतापुर हाईवे के किनारे कार में उनका शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता नहीं चल सकी। इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
इंदिरानगर के पटेलनगर निवासी विमल कुमार सिंह (45) पशुधन प्रसार अधिकारी थे। उनकी तैनाती संडीला में थी। वह रोज सुबह इंदिरानगर से संडीला जाते थे। शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौटते थे। शनिवार शाम को वह घर नहीं आए। रातभर परिजन उनकी तलाश करते रहे। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इधर रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बख्शी का तालाब में हाईवे किनारे खड़ी क्विड कार में उनका शव पड़ा मिला। एक समाचार पत्र वितरक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
जहां पर कार में शव मिला है, उसके ठीक सामने शराब की दुकान है। पुलिस के मुताबिक कार के भीतर से शराब की बोतल का ढक्कन, पानी का पाउच आदि मिला है। कार के भीतर से शराब की बदबू भी आ रही थी। आशंका है कि विमल ने शराब पी थी।
विज्ञापन
डीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलेगी तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी ने बताया कि देर रात गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी कार खड़ी देखकर वहां गया था। उसने कार में मौजूद शख्स यानी विमल को वहां से गाड़ी हटाने के लिए कहा भी था। सिपाही के मुताबिक उन्होंने कहा था कि वह कार जल्द ही हटा लेंगे। मगर सुबह वहीं पर उनका शव मिला।