बड़ी चूकः एसजीपीजीआई में शव बदलने से अफरातफरी, पढ़ें- पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में सोमवार को फतेहपुर निवासी 58 वर्षीय महिला और वाराणसी निवासी 37 साल की महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा दोनों के शव पैक कर परिजनों को सौंप दिए गए। बताया जाता है कि वाहन में शव लेकर जाते समय वाराणसी निवासी महिला के परिजनों को शरीर की स्थिति देख शक हुआ।
उन्होंने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। पहले तो अस्पताल प्रशासन ने मानने से इनकार कर दिया। इस दौरान वाराणसी निवासी महिला के परिजनों ने फतेहपुर के परिजनों से भी बात की तो भी सशंकित हो गए। इस पर वे दोनों शव लेकर पीजीआई लौटे। यहां आने पर दोबारा मिलान किया गया तो शव बदलने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों को शव दिखा कर दोबारा पैकिंग की गई।
वाहन में शव रखते समय चूक हो गई थी। लेकिन यह गलती अस्पताल प्रशासन ने खुद पकड़ ली और दोनों वाहनों को रास्ते से लौटाया गया। इसके बाद संबंधित शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। - डॉ. आरके सिंह, नोडल ऑफिसर, राजधानी कोविड अस्पताल