फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead bodies of Kovid patients handed over to their families in one hour: Chief Secretary

कोविड से पीड़ित मरीजों की मौत के बाद उनके परिजनों को एक घंटे में सौंपे शव : मुख्य सचिव

Mon, 21 Sep 2020 07:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Sep 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of Kovid patients handed over to their families in one hour: Chief Secretary
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : amar ujala
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने आज जर्मन हैंगर के तहत निर्मित ‘अपोलोमेडिक्स कोविड अस्पताल’ का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में फ्रन्ट लाइन योद्धा के रूप में चिकित्सकों द्वारा सामने आकर लोगों की जान बचाया जाना सराहनीय कार्य है। अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियालिटी, अस्पताल की तारीफ करते हुए कहा कि केवल 05 दिन में पूर्ण रूप से विकसित कोविड अस्पताल बनाया जाना, एक साहसिक एवं अद्भुत कार्य है। हाई एण्ड वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर के तहत बनाए गए इस अस्पताल के अन्तर्गत गंभीर रूप से बीमार कोविड रोगियों की उच्च देख-भाल करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। वर्तमान समय में जिस तरह से कोविड के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां एक कोविड यूनिट बनाये जाने की आवश्यकता थी।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान कंधे से कंधा मिलाकर एवं आगे बढ़कर चिकित्सकों द्वारा किये गये जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि रोगियों का इलाज करने के साथ-साथ चिकित्कसकों को अपनी सेहत एवं महामारी से बचाव हेतु सजग रहकर कार्य करना चाहिए। वर्तमान में महामारी से बचाव हेतु चिकित्सकों द्वारा सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए अपनी एवं अपने परिवार का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। अस्पताल के अन्दर कोविड से पीड़ित मरीजों की मृत्यु के उपरान्त, मृत शरीर को उनके परिजनों को अधिक से अधिक एक घन्टे के भीतर सौंपा जाए।
विज्ञापन


अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रबन्ध निदेशक और सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने बताया कि अपोलो अस्पताल हमेशा अपने कार्य के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस महामारी की अवस्था में भी सभी चिकित्सक मिलकर रोगियों को उच्च गुणवत्तायुक्त इलाज प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में जहां हमारे अस्पताल के अन्दर कोई अलग इमारत या ब्लॉक नहीं है जिसे हम कोविड वार्डों में डिजाइन कर पाते इसलिए हमने एक अलग कोविड अस्पताल बनाने की दिशा में अपना एक कदम आगे बढ़ाया है। कोविड अस्पताल के अन्तर्गत वेंटिलेटर, डायलिसिस और आइसोलेशन बेड के साथ-साथ सभी चिकित्सकीय सुविधाए शामिल हैं। ‘अपोलोमेडिक्स कोविड अस्पताल’ के अन्तर्गत कोविड यूनिट में वेंटिलेटर्स की सुविधा के साथ-साथ रोगियों को उच्च गुणवत्तायुक्त इलाज भी मुहैय्या कराया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी, लखनऊ अभिषेक प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सकगण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed