फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DDO suspended in the misuse of funds raised to help the martyr's family

शहीद के परिजन की मदद को जुटाई रकम के दुरुपयोग में आगरा के डीडीओ सस्पेंड

Wed, 29 Jan 2020 10:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
DDO suspended in the misuse of funds raised to help the martyr's family
निलंबित जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के खिलाफ खिलाफ एक्शन जारी है। मुख्यमंत्री ने शहरी के परिजनों की मदद के लिए जुटाई गई धनराशि के दुरुपयोग मामले में आगरा के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को निलंबित करने और एक अन्य मामले में मथुरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) व अग्निशमन अधिकारी (एफओ) के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


आगरा के जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह के संबंध में शिकायत की गई थी कि उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले में जिला निवासी शहीद स्वर्गीय कौशल किशोर के परिजनों की मदद के लिए विभागीय कर्मचारियों द्वारा जुटाए गए 2.70 लाख रुपये चंदे की राशि का दुरुपयोग करने का कुत्सित प्रयास किया। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए। 
विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग के एक अधिकारी ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाने में सहयोग किया और आरोप साबित होने लगे तो संबंधित कर्मी का डीडीओ ने मनरेगा में तबादला कर दिया। जबकि, संबंधित कर्मी के रिटायरमेंट में 15 दिन ही बाकी था। सिंह को जब लगा कर्मचारी आंदोलन कर सकते हैं तो उन्होंने यह धनराशि धीरे-धीरे वापस करनी शुरू कर दी। आयुक्त आगरा मंडल की जांच में भी आरोपों को सही बताया गया और मुख्यमंत्री से डीडीओ के निलंबन की संस्तुति की गई। मुख्यमंत्री ने डीडीओ को निलंबित कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मथुरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार शर्मा व अग्निशमन अधिकारी कृष्णा कुमार ने एक प्लाट में बने राधा टावर स्किपर का निरीक्षण किया। इसमें भवन की कमियों तथा भवन के सेटबैक व निकास मार्ग अपर्याप्त होने का उल्लेख न कर अग्निशमन व्यवस्थाओं की कार्यशीलता प्रमाणित कर दी गई। 


मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही के आदेश कर दिए हैं। उन्होंने पत्रावली में देरी के लिए संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed