फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dcm damaged in accident

आरक्षी की बाइक में टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित डीसीएम हाइवे पर पलटी

Sun, 04 Oct 2020 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
dcm damaged in accident
निगोहां थाने से गश्त पर निकले आरक्षी की बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर डाक पार्सल की डीसीएम सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने हाइवे पर पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक व आरक्षी घायल हो गया। इस दौरान लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची निगोहां पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद हाईवे की क्रेन ने बीच सड़क पर पलटी डीसीएम को हटाया, तब जाकर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

निगोहां थाने में तैनात सिपाही अरुण कुमार शनिवार देर शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से कस्बे में गश्त के लिए निकला था। इसी दौरान लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रही एक डीसीएम ने बजरी में फिसलकर गिरे एक साइकिल सवार को बचाया। उसके बाद डीसीएम खुद अनियंत्रित हो गई और आरक्षी की बाइक में टक्कर मारते हुए हाईवे पर जा पलटी। इस घटना में सिपाही अरुण घायल हो गयाऔर ट्रक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। सिपाही को पुलिस पास के अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहीं हाईवे पर भारी जाम लगता देख पुलिस ने रोड डायवर्जन करा दिया। इसके बाद टोल प्लाजा से क्रेन मंगवाकर डीसीएम को हटवाया गया तब जाकर करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed