{"_id":"6abc2d0b3f38f997dc05479b","slug":"dcm-crashes-into-stationary-trailer-on-highway-driver-dies-lucknow-news-c-13-lko1096-1943261-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईवे पर खड़े ट्रेलर में घुसा डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईवे पर खड़े ट्रेलर में घुसा डीसीएम, चालक की मौत
Wed, 30 Sep 2026 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ स्थित संत नगर में सोमवार देर रात हाईवे पर खड़े ट्रेलर में पीछे से डीसीएम घुस गया। हादसे में अहिमामऊ निवासी डीसीएम चालक नेत्रपाल सिंह (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत भाग गया।
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डीसीएम को हाईवे से हटवाकर किनारे कराया। एसीपी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।