{"_id":"676dbc868423fb7201094d66","slug":"dcm-collided-with-scooty-teachers-left-leg-was-cut-off-she-died-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1010382-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्कूटी से टकराई डीसीएम, शिक्षिका का बायां पैर कटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्कूटी से टकराई डीसीएम, शिक्षिका का बायां पैर कटा, मौत
Fri, 27 Dec 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी से टकराई डीसीएम, शिक्षिका का बायां पैर कटा, मौत
लखनऊ। गोसाईंगंज में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डीसीएम एक स्कूटी से टकरा गई। भागने के चलते चालक ने गति बढ़ा दी और डीसीएम गोसाईंगंज कस्बा निवासी शिक्षिका सौम्या (26) के बाएं पैर से गुजर गई। उनका पैर कट गया और उनकी मौत हो गई।
आशुतोष द्विवेदी के मुताबिक बहन सौम्या केंद्रीय विद्यालय दिलकुशा में पढ़ाती थीं। बुधवार को वह स्कूटी से एक्स्ट्रा क्लास के लिए स्कूल गई थीं। शाम करीब चार बजे लौट रही थीं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चांद सराय गांव के पास डीसीएम स्कूटी से टकरा गई। लोगों की सूचना पर उन्होंने बहन को अस्पताल पहुंचाया, पर अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। लोगों ने घटना का फुटेज निकलवा कर पुलिस को दिया। पुलिस ने फोटो आसपास के जिले में भेज दिया। फोटो मिलने पर बाराबंकी पुलिस ने लोनी कटरा में चेकिंग लगा दी। इस पर आरोपी डीसीएम छोड़कर भाग निकला।
बीएससी फाइनल ईयर में मिला था गोल्ड मेडल
भाई ने बताया कि सौम्या ने लखनऊ विवि से बीएससी फाइनल ईयर में गोल्ड मेडल हासिल किया था। मार्च में शादी होनी थी। पिता आरसी द्विवेदी कस्बे में स्थित रामपाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। एक साल पहले उनकी हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। मां निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। पर बीमारी के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। एक साल में दो लोगों की मौत से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
दो दिन पहले हुए हादसे में चली गई थी छात्रा की जान
आशुतोष ने बताया कि जहां हादसा हुआ है वहां से कुछ दूरी पर दो दिन पहले एक और छात्र की मौत हुई थी। इलाके में कई कट होने के कारण वाहन सवार अचानक गाड़ी मोड़ते हैं। इस कारण अक्सर हादसे होते हैं।