{"_id":"6a2088bff4da21000b0ecd85","slug":"dcm-approaching-from-the-opposite-direction-runs-over-laborer-lucknow-news-c-13-lko1070-1765838-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने श्रमिक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने श्रमिक को रौंदा
Thu, 04 Jun 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सुभाष कनौजिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजीपुरम। राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में मंगलवार देर रात विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने श्रमिक सुभाष कनौजिया (23) को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हैदर कैनाल निवासी सुभाष के पिता पुन्नू प्रसाद कनौजिया के अनुसार, सुभाष खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। दीनदयाल उपाध्याय महिला डिग्री कॉलेज के पास एमआईएस चौराहे से विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम का पिछला पहिया उन पर चढ़ गया। घटना के बाद लोगों ने डीसीएम को घेरकर रोक लिया। तालकटोरा पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि चालक रामऔतार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सीतापुर के खैराबाद निवासी रामऔतार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुभाष मूलरूप से गोंडा के उमरी बेगमगंज क्षेत्र के कुमेदानी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां और तीन भाई हैं।