{"_id":"61da89bdcf77144a0921e57e","slug":"daya-shankar-singh-meets-to-om-prakash-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: ओम प्रकाश राजभर से मिले भाजपा नेता, क्या भगवा खेमे में होंगे शामिल? लग रहे कयास!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: ओम प्रकाश राजभर से मिले भाजपा नेता, क्या भगवा खेमे में होंगे शामिल? लग रहे कयास!
Sun, 09 Jan 2022 12:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:37 PM IST
सार
भाजपा नेता ने शनिवार को सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की। इसके बाद से राजभर के फिर से भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी घोषित करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच शनिवार को भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात ने सियासी कयासबाजियों को बल दे दिया है। दयाशंकर सिंह ने खुद भी अमर उजाला से इस मुलाकात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकात हुई है तो जाहिर सी बात है कि राजनीतिक चर्चाएं भी हुईं। बता दें कि यह तीसरी बार है जब दयाशंकर सिंह ने राजभर से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
2017 के चुनाव में राजभर की पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने सुभासपा को आठ सीटें दी थी जिनमें से चार पर उसे जीत मिली थी। राजभर का पूर्वांचल व बुंदेलखंड में राजभर बाहुल सीटों का खास प्रभाव है। भाजपा नेताओं ने महान दल प्रमुख केशव देव मौर्य से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
हालांकि, ओम प्रकाश राजभर का सपा के साथ गठबंधन हो गया है। गठबंधन के एलान के बाद राजभर ने कहा था कि अगर अखिलेश उन्हें एक भी सीट नहीं देते हैं तो भी वह सपा के साथ ही रहेंगे। राजभर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी कठोर टिप्पणी करते रहे हैं। हालांकि, अक्सर उनके भाजपा के साथ फिर से आने के कयास लगते रहे हैं।
विज्ञापन