बांके से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या, इन बिंदुओं पर की जा रही जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को शटरिंग का काम बंद होने के कारण सोनू अपनी बहन के घर के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के दरवाजे के सामने चारपाई पर सो रहा था। पूनम का आरोप है कि दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच सोते समय शिवपुरी गांव के ही अशोक कुमार ने सोनू पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सोनू के सिर और कनपटी पर कई जगह गहरे घाव हो गए। आरोपी भाग गया।
हत्या का केस दर्ज
परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर हालत में युवक को सीएचसी इटौंजा में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि 112 नंबर और 100 नंबर के अलावा 108 एंबुलेंस सेवा पर लगातार कॉल किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
परिजन सोनू को निजी वाहन से लेकर अस्पताल गए।सूचना पर सीओ डॉ. हिरदेश कठेरिया प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोनू के बहनोई नंदराम की तहरीर पर अशोक कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। जमीन विवाद, पुरानी रंजिश व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तीन-चार लोगों को थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।