फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a youth in shivpuri village in bakshi ka talab, case filed

बांके से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या, इन बिंदुओं पर की जा रही जांच 

Wed, 23 Sep 2020 04:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
murder of a youth in shivpuri village in bakshi ka talab, case filed
मृतक सोनू (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
बख्शी का तालाब के शिवपुरी गांव में मंगलवार दोपहर सो रहे एक युवक की बांके से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। युवक के बहनोई ने हत्या का केस दर्ज कराया है। हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बीकेटी के गांव बरा खेमपुर का रहने वाला 18 साल का युवक सोनू रावत पुत्र प्रकाश रावत कुछ दिनों से अपनी बहन पूनम पत्नी नंदराम के घर शिवपुरी में रहकर शटरिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन


बुधवार को शटरिंग का काम बंद होने के कारण सोनू अपनी बहन के घर के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के दरवाजे के सामने चारपाई पर सो रहा था। पूनम का आरोप है कि दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच सोते समय शिवपुरी गांव के ही अशोक कुमार ने सोनू पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सोनू के सिर और कनपटी पर कई जगह गहरे घाव हो गए। आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

हत्या का केस दर्ज

murder of a youth in shivpuri village in bakshi ka talab, case filed
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर हालत में युवक को सीएचसी इटौंजा में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि 112 नंबर और 100 नंबर के अलावा 108 एंबुलेंस सेवा पर लगातार कॉल किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

परिजन सोनू को निजी वाहन से लेकर अस्पताल गए।सूचना पर सीओ डॉ. हिरदेश कठेरिया प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोनू के बहनोई नंदराम की तहरीर पर अशोक कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। जमीन विवाद, पुरानी रंजिश व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तीन-चार लोगों को थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed