फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daughters will inaugrate every programme in Amethi.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एलान, भविष्य में सभी लोकार्पण बेटियां ही करेंगी

Mon, 06 Jan 2020 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jan 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Daughters will inaugrate every programme in Amethi.
स्मृति ईरानी ने बच्चों से उद्घाटन करवाया। - फोटो : अमर उजाला
एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आधी आबादी के उत्साहवर्धन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को होने वाले सभी विकास कार्यों का लोकार्पण उन्होंने छात्राओं के हाथों करवाया साथ ही इस बात का एलान किया कि भविष्य में सभी लोकार्पण बेटियां ही करेंगी।
विज्ञापन


फुरसतगंज में रोगी आश्रय केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गौरीगंज पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 164.55 लाख रुपये से निर्मित रैन बसेरा/शेल्टर होम का लोकार्पण स्कूल की छात्राओं से करवाया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह अमेठी की बेटियों के उत्साहवर्धन की दिशा में उठाया गया एक छोटा सा कदम है। आने वाले दिनों में भी अमेठी संसदीय क्षेत्र में जो भी भूमि पूजन, शिलान्यास व लोकार्पण होंगे सब बेटियों के हाथों ही करवाए जाएंगे। न बसेरा का उद्घाटन करने के बाद मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचीं स्मृति ने अपनी मौजूदगी में बेटियों से ही अटल संसदीय स्वास्थ्य मेला व रोगी आश्रय केंद्र का उद्घाटन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं स्मृति ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के लाभार्थियों को चेक, मुख्यमंत्री जन आरोग्य तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ-आठ लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा

सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी बेटियों के हाथों ही वितरित करवाया। गौरीगंज से निकल कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शाहगढ़ पहुंचीं और ब्लॉक परिसर में 85.43 लाख रुपये से नवनिर्मित किसान केंद्र का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed