{"_id":"686e7ddf89cc9026bc00a797","slug":"daughters-outshine-in-cma-foundation-exam-lucknow-news-c-13-knp1050-1284949-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएमए फाउंडेशन की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएमए फाउंडेशन की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ चैप्टर की जून की परीक्षा के शीर्ष पांच में से चार स्थान पर छात्राएं, प्राप्ति शर्मा अव्वल
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेट (सीएमए) फाउंडेशन की लखनऊ चैप्टर की जून की परीक्षा में 60 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे हैं। इनमें शीर्ष पांच में से चार स्थान पर बेटियों ने बाजी मारी है। प्राप्ति शर्मा 79.5 प्रतिशत अंकों के साथ लखनऊ में अव्वल आई हैं।
सीएमए लखनऊ चैप्टर ने बुधवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। अंशिता रस्तोगी 76 प्रतिशत अंकों के साथ लखनऊ में दूसरे और उन्नति गुप्ता 76 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। आयुष मिश्रा ने लखनऊ में चौथा और अदिति मिश्रा ने पांचवां स्थान हासिल किया।
सीएमए लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन रंजीत सिंह, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सीएमए कविता तिवारी ने सफल अभ्यर्थियों को कोर्स के लिए 31 जुलाई तक पंजीकरण करा लेने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
93 में से 56 अभ्यर्थी रहे सफल
सीएमए लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन रंजीत सिंह ने बताया कि जून 2025 की परीक्षा में 93 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 56 सफल रहे।