{"_id":"5bc34b7abdec2269952db3cc","slug":"daughter-of-ex-dgp-win-twenty-five-thousand-in-kbc","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के पूर्व डीजीपी की बेटी पहुंचीं केबीसी में 50 लाख के सवाल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के पूर्व डीजीपी की बेटी पहुंचीं केबीसी में 50 लाख के सवाल पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 Oct 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बेटी प्रियंका सिंह अमिताभ बच्चन के रियल्टी शो कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में 13 सवालों का सही जवाब देकर 25 लाख का पड़ाव पार कर चुकी हैं। प्रियंका सिंह एक वकील हैं और ज्यूडिशरी की तैयारी कर रही हैं। उन्हें विश्वास है कि वह जज जरूर बनेंगी।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर जब प्रियंका सिंह से अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि आप जज क्यों बनना चाहती हैं। प्रियंका सिंह ने जवाब दिया कि जब वह कोर्ट रूम में जाती हैं और ऊंची कुर्सी पर जज को बैठे देखती हैं तो यही सोचती हैं कि मुझे उस कुर्सी तक पहुंचना है।
विज्ञापन
अपनी बेटी के इस मुकाम पर पहुंचने पर पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह भी खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन चुनिंदा लोगों में उनकी बेटी भी पहुंची जहां पहुंचने का सपना हर किसी का होता है।
विज्ञापन
25 लाख रुपये जीतने के बाद जब 50 लाख रुपये के लिए 14वां सवाल अमिताभ बच्चन ने प्रियंका सिंह से पूछा तो उस वक्त उनके पिता सुलखान सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे। यह पूछे जाने पर कि उनकी बेटी ने कुल कितनी रकम मिली तो उनका जवाब था कि कार्यक्रम के कुछ नियम हैं जिनका उल्लंघन वह नहीं करेंगे। सुलखान सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति का यह एपिसोड सोमवार को प्रसारित होगा।