{"_id":"6792a13c6ee6a72aef0d65f0","slug":"daughter-became-officer-in-education-department-for-a-day-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1047974-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक दिन के लिए बिटिया बनी शिक्षा विभाग में अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक दिन के लिए बिटिया बनी शिक्षा विभाग में अधिकारी
Fri, 24 Jan 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा की छात्रा चहक।
लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा बेसिक शिक्षा विभाग में एक दिन के लिए अधिकारी बनीं। छात्रा ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। लिपिकों को शिक्षकों से जुड़े सभी कार्य समय से करने के आदेश दिए।
मोहनलालगंज कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा चहक को ब्लाक में खंड शिक्षाधिकारी का चार्ज वर्तमान बीईओ सुशील कुमार ने सौंपा। छात्रा ने बीईओ की कुर्सी पर बैठने के बाद बीआरसी के कार्यों को समझा और लिपिकों के पटल की समीक्षा की। चहक ने बीईओ के रूप में सभी शिक्षकों को वेतन, चयन वेतन, इंक्रीमेंट, अपार आईडी सहित सभी कार्यों को समय से पूरा करने का आदेश जारी किया।
सिविल सेवा में जाना चाहती है चहक
छात्रा चहक ने बताया कि वह अभी कस्तूरबा विद्यालय में भले ही पढ़ाई कर रही है, लेकिन उसकी इच्छा है कि इंटरमीडिएट तक यहां पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई वह जारी रखे। सपना सिविल सेवा में जाने का है। इसके लिए चहक ने खूब मेहनत करने की बात कही।