फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daughter asks gangrape victim funeral

चिता के पास आकर बेटी बोली ‘हम कैसे रहेंगे मम्मी’

Sun, 20 Jul 2014 02:27 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Jul 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
daughter asks gangrape victim funeral

‘मां अब कभी नहीं आएगी न...’ गुड़िया के मुंह से निकले इन शब्दों से पहले श्मशान की अंधेरी रात का सन्नाटा सिर्फ उसकी मां की चिता में जलती लकड़ियों की आवाज से टूट रहा था।

विज्ञापन


गुड़िया अपने छोटे भाई का हाथ पकड़कर फिर बोली... ‘हम कैसे रहेंगे मम्मी।’ इसके बाद जुबां जैसे आंसुओं में डूब गई।

सिसकियां और हिचकियां गूंज उठीं। श्मशान घाट पर मौजूद लोगों के कलेजे छलनी हो गए। युवती के पिता बोले, ‘...हम हैं बिटिया। एक आंसू नहीं आने देंगे लाडली की आंखों में...।’
विज्ञापन


मां की गोद में बैठकर नन्हीं गुड़िया तमाम बार इस रास्ते से गुजरी होगी, लेकिन शायद ही कभी अंधेरी रात में इस डरावनी जगह आने का ख्याल भी मन में आया हो। वो भी ऐसे वक्त जब मां की चिता जल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदल गई जिंदगी

daughter asks gangrape victim funeral

शुक्रवार आधी रात को बैकुंठधाम पर मां की जलती हुई चिता को बिना पलक झपकाए देख रही बच्ची गुमसुम खड़ी जरूर थी, लेकिन उसके मन में झंझावत चल रहे थे।

अचानक बिटिया अपनी उम्र से बड़ी हो गई थी। अब तक तो मां के आंचल में सारे दर्द भुला देती थी। लेकिन अब कौन उसे संभालेगा।

यह ऐसा वक्त था जब मां के साथ बिताया गया एक-एक पल उसकी आंखों में तैर रहा था। रात में सोती तो मां के पहलू में, सुबह जागती तो मां की हाथ पकड़कर।

अब कौन थपकी देकर सुलाएगा? कौन होमवर्क कराएगा? कौन टोकेगा, ‘बारिश में मत नहाओ। तबियत खराब हो जाएगी।’ मां क्या गई, एक पल में नन्हीं बिटिया की जिंदगी बदल गई।

नन्ही बेटी को हुआ जिम्मेदारी का अहसास

daughter asks gangrape victim funeral

नाना से बोली, ‘हमारा ख्याल कौन रखेगा।’ एक बार फिर घाट पर मौजूद लोगों ने आंसू रोकने के लिए जबड़े भींच लिए। सांस थाम ली। लेकिन आंखों का बरसना नहीं रुका।

भाई की तलाश में नजरें घुमाईं तो वह किसी रिश्तेदार के पास खड़ा दिख गया। बिटिया दौड़कर उसके पास चली गई। सिर पर ठीक वैसे ही हाथ फिराया जैसे कभी मां फिराती थी।

उस नन्हीं सी बच्ची को शायद जिम्मेदारी का अहसास हो रहा था। भाई का हाथ कसकर पकड़ लिया। रात करीब तीन बजे मां की चिता तो शांत हो गई लेकिन बिटिया के कलेजे की आग भड़क चुकी थी।

मां की बातें याद रखना

daughter asks gangrape victim funeral

नाना से पूछा, ‘भगवान ने हमारे साथ ऐसा क्यों किया?’ उसकी मासूम बातों का जवाब किसी के पास नहीं था। नाना बोले, ‘गुड़िया बस मम्मी की तरह बनना। उनकी बातें याद रखना।’

इसके बाद उन्होंने बिटिया की अंगुली पकड़ ली और पोते को गोद में उठा लिया। बोझिल कदमों से सब श्मशान घाट के बाहर चले तो बिटिया की सिसकियां फिर बंध गईं।

मुड़कर आखिरी बार मां के अवशेषों की तरफ देखा। नजदीक ही भगवान शंकर की प्रतिमा की तरफ देखकर बोली, ‘जिसने मम्मी को छीना, उसको कड़ी सजा जरूर देना।’ रात को ही नाना दोनों बच्चों को लेकर देवरिया चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed