फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dates for by poll in Panchayat election in Uttar Pradesh announced.

यूपी: पंचायत उप चुनाव के लिए तारीखों का एलान, 9 मई को वोटिंग और 11 को होगी मतगणना

Sat, 08 May 2021 03:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 May 2021 03:42 PM IST
सार

प्रदेश में चुनाव के दौरान 99 उम्मीदवारों का निधन हो गया था। ये सभी ग्राम पंचायत प्रधान पद के उम्मीदवार थे।

विज्ञापन
Dates for by poll in Panchayat election in Uttar Pradesh announced.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है। प्रदेश में 9 मई को मतदान होगा जबकि 11 मई को मतगणना की जाएगी। बता दें कि ये उपचुनाव उन सीटों पर हो रहे हैं जिन सीटों पर चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की मृत्यु हो गई थी। प्रदेश में चुनाव के दौरान 99 उम्मीदवारों का निधन हो गया था। ये सभी ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवार थे।

विज्ञापन


प्रदेश में कुशीनगर में 11, बाराबंकी में 7, भदोही में 3, कौशाम्बी में 4, बहराइच में 7, उन्नाव में 8, बलिया में 6, सोनभद्र में 5, मिर्जापुर में 4, बांदा में 3 उम्मीदवारों की मृत्यु हो गई थी जिसके कारण इन ग्राम पंचायतों में अब उपचुनाव कराया जाएगा।9 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होगा जबकि 11 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, प्रदेश सरकार इसी महीने जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव संबंधी प्रक्रिया 14 मई से व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव संबंधी कार्रवाई 20 मई से शुरू करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने की अधिसूचना जारी होने के बाद पंचायतीराज विभाग ने क्षेत्र पंचायत प्रमुखों व जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव 14 से 17 मई के बीच कराने की योजना है। 


इसमें नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदाता होंगे। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव 20 से 27 मई के बीच कराए जा सकते हैं। इसमें नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। इस पर उच्च स्तर से सहमति मिलने के बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रस्तावित तिथियों को राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। आयोग चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed