{"_id":"5b784a7542c79246553359c5","slug":"dates-announced-for-panchayat-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव की नई तारीखों का ऐलान, मतदान 25 को व मतगणना 28 अगस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव की नई तारीखों का ऐलान, मतदान 25 को व मतगणना 28 अगस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। अब त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव व गोंडा के वजीरगंज ग्राम पंचायत के प्रधान व सदस्यों का चुनाव 25 अगस्त को होगा। मतगणना 28 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव पहले 17 अगस्त को प्रस्तावित थे। वोटों की गिनती 20 अगस्त को होनी थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण मतदान की तिथि 17 अगस्त के बजाय 21 अगस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
मतगणना के लिए 24 अगस्त की तिथि तय की गई थी। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने इसमें फिर बदलाव करते हुए शनिवार को दूसरी संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है।
बकरीद का त्यौहार होने के कारण फोर्स की उपलब्धता में असुविधा को देखते हुए मतदान की तिथि 21 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि वोटों की गिनती 28 अगस्त को होगी।
विज्ञापन