{"_id":"60a52fa78ebc3ed2a87afb3e","slug":"date-again-extended-for-the-application-for-the-recruitment-of-inspector-clerk-cadre","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा लिपिक संवर्ग की भर्ती के आवेदन के लिए फिर बढ़ी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा लिपिक संवर्ग की भर्ती के आवेदन के लिए फिर बढ़ी तारीख
Wed, 19 May 2021 09:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 May 2021 09:02 PM IST
सार
उतर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिपिक संवर्ग में दरोगा की भर्ती के आवेदन के लिए 15 दिन का समय और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उतर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिपिक संवर्ग में दरोगा की भर्ती के आवेदन के लिए 15 दिन का समय और बढ़ा दिया है। लिपिक संवर्ग के पदों के लिए अब 1 जून से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। भर्ती बोर्ड ने यह निर्णय कोरोना महामारी को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज बनवाने में लॉक डाउन की वजह से इच्छुक अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कोई अभ्यर्थी रह ना जाए इस लिए समय बढ़ाया गया है। यह दूसरा मौका है जब भर्ती बोर्ड ने समय को बढ़ाया है। 23 मार्च को जारी विज्ञापन में बताया गया था की अभ्यर्थी 1 मई से 31 मई के बीच आवेदन कर सकेंगे। अप्रैल के अंत में शुरू हुए कुरौना कर्फ्यू को देखते हुए पहले इसे 15 मई से 15 जून तक किया गया था। अब दूसरी बार इसे बढ़ाते हुए 1 जून से 30 जून तक कर दिया गया है।
विज्ञापन