फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   darshan singh yadav elected as gram pradhan of saifai

मुलायम के दोस्त 43 साल से प्रधान, साथ में मांगते थे चंदा

Thu, 26 Nov 2015 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
darshan singh yadav elected as gram pradhan of saifai

समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के दोस्त और यश भारती से सम्मानित 74 वर्षीय दर्शन सिंह यादव एक बार फिर सैफई गांव से निर्विरोध प्रधान चुन लिए गए। दर्शन सिंह पिछले 43 साल से सैफई के ग्राम प्रधान हैं।

विज्ञापन


उनके साथ ही सभी ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में इसे एक रिकॉर्ड के रूप में देखा जा रहा है।

दर्शन सिंह 1972 से सैफई के प्रधान चुने जा रहे हैं। सैफई में दूसरे चरण में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। नामांकन पत्र वापसी का काम पूरा होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सैफई से दर्शन सिंह यादव को निर्विरोध प्रधान चुने जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


पहले प्रधानी के चुनाव नियमित समय पर नहीं होते थे। इसलिए 1972 के बाद 1982, 1988 तथा 1995 में जब ग्राम प्रधानों के चुनाव कराए गए तब दर्शन सिंह यादव ही प्रधान बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के बराबर रखी जाती है कुर्सी

darshan singh yadav elected as gram pradhan of saifai

1995 से पांच वर्ष के नियमित अंतराल पर चुनाव होने लगे, तब से उन्हें ही प्रधान चुना जा रहा है। पिछले दिनों यश भारती पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

मुलायम के साथ करते थे प्रचार साल 1967 के चुनाव में दर्शन सिंह ‘प्रधान’ मुलायम सिंह यादव के साथ साइकिल पर घूम-घूमकर चंदा मांगते थे और चुनाव प्रचार करते थे। सैफई में होने वाले किसी भी समारोह में ग्राम प्रधान की कुर्सी मुलायम सिंह यादव के बराबर में ही रखी जाती है।

दर्शन सिंह का कहना है, मेरा काम जनता की सेवा करना है और मैं अपने दायित्वों का निर्वहन बिना किसी भेदभाव के करता आ रहा हूं। ग्राम प्रधान निर्वाचित होने पर मैं जनता का आभार प्रकट करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed