फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daroga beat auto driver

चौराहे पर दरोगा ने ऑटो चालक को पीटा, पैर पकड़वाए

Fri, 19 Jul 2019 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Daroga beat auto driver
कृष्णानगर में सराफा चौकी के सामने चौराहे पर दरोगा की गुंडई, ऑटो चालक को पीटा, पैर पकड़वाए
विज्ञापन

कृष्णानगर थाने के सराफा चौकी के सामने एक दरोगा ने ऑटो चालक चंद्रप्रकाश को जमकर पीटा और कई बार पैर पकड़वाए। इस दौरान दरोगा की गुंडई करीब 15 मिनट तक चलती रही।
सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से निकल चुका था। पुलिस ने चौकी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दरोगा की करतूत कैद थी।
घटना से नाराज ऑटो चालकों व स्थानीय व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
पुलिस के मुताबिक, दरोगा की तैनाती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि देर रात तक ऑटो चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
पराग डेयरी के पास रहने वाले चंद्रप्रकाश ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह ऑटो लेकर चारबाग से घर जा रहे थे।
सराफा पुलिस चौकी के पास एक दरोगा ने जबरन ऑटो रुकवाया और उन्हें घसीटकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया लगा।
विज्ञापन

पीड़ित जान बचाकर चौकी की तरफ भागा तो एक दीवान ने बचाने की कोशिश की। लेकिन दरोगा ने चंद्रप्रकाश के सीने पर पैर मारकर सड़क पर गिरा दिया।
इसमें चालक के दांत टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस बीच चौकी से एक सिपाही निकला और दरोगा के कान में कुछ कहा। इस पर दरोगा खिसक लिया।
इस बीच घटना से नाराज व्यापारियों ने पुलिस पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। काफी देर तक मानमनौव्वल चलता रहा। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार राय पहुुंचे। उन्होंने दरोगा के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद दरोगा की करतूत
दरोगा की गुंडई सराफा पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज निकाला है। वहीं, दरोगा की मदद करने वाले सिपाही की भी कुंडली खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के मुताबिक, दरोगा की थानाक्षेत्र में तैनात नहीं है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों को रिपोर्ट पेश कर कार्रवाई के लिए सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed