फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dara Singh Chauhan meets to top BJP leaders in Delhi.

UP BJP: घोसी विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद दिल्ली पहुंचे दारा सिंह चौहान, बीएल संतोष से की मुलाकात

Wed, 13 Sep 2023 03:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Sep 2023 03:10 PM IST
सार

भाजपा नेता दारा सिंह चौहान घोसी उपचुनाव में करारी हार के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने महामंत्री संगठन बीएल संतोष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

विज्ञापन
Dara Singh Chauhan meets to top BJP leaders in Delhi.
दारा सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेता दारा सिंह चौहान बुधवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने पार्टी के महामंत्री संगठन बीएल संतोष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि वह गृह मंत्री अमित शाह और सुनील बंसल से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


ऐसा कहा जा रहा है कि इन मुलाकातों के बाद ही दारा सिंह के सियासी भविष्य पर निर्णय लिया जाएगा। उपचुनाव के पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है पर चुनाव में हार के बाद अभी इस पर निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि, भाजपा के अन्य सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर कह चुके हैं वह खुद और दारा सिंह मंत्री जरूर बनेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आजम खां के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी पर अखिलेश बोले- विपक्ष पर बढ़ते जाएंगे छापे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी में तीसरे दिन भी शहर पानी-पानी, मुश्किल झेल रहे डेढ़ लाख लोग, रेस्क्यू जारी


दारा सिंह चौहान करीब 42 हजार वोटों से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह से चुनाव हारे हैं। उपचुनाव में वह अपने समुदाय का वोट भी पूरी तरह नहीं प्राप्त कर सके। 

घोसी सीट का उपचुनाव राजभर और दारा सिंह के लिए एक कड़ी परीक्षा माना जा रहा था पर इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद से भाजपा के सहयोगी दलों के नेता राजभर और डॉ. संजय निषाद की लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से अपनी शर्तें मनवाने की क्षमता कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed