{"_id":"61e3cf9ab86ce022d91cdec6","slug":"dara-singh-chauhan-joins-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को झटका: पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में शामिल, बोले- पिछड़ों का हक छीन रही है बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को झटका: पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में शामिल, बोले- पिछड़ों का हक छीन रही है बीजेपी
Sun, 16 Jan 2022 02:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:04 PM IST
सार
भाजपा सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान रविवार को सपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़े समाज के लोगों का आरक्षण खत्म कर रही है और उनका हक मार रही है।
विज्ञापन
सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह अभिमन्यु को रोकने के लिए बड़े-बड़े महारथी लगाए गए थे वैसे ही अखिलेश को भी रोकने की कोशिश की गई है लेकिन वह सबको तोड़कर आगे निकल चुके हैं। सातवां द्वार तोड़कर वह विजय प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
दारा सिंह चौहान ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ों का हक मार रही है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। पिछड़े समाज के बच्चों का आरक्षण खत्म कर उनको शिक्षा से वंचित रखने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी घर वापसी हो रही है। समाजवादी पार्टी उनका पुराना घर है। सभी दलित और पिछड़े समाज के लोग अब लामबंद हो गए हैं। यह सुनामी अब कोई रोकने वाला नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भर के लोग यहां आ रहे थे पर उन्हें जगह-जगह रोक दिया गया है। मैं चौहान समाज के सम्मान के लिए सपा के साथ आया हूं। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की बात की थी लेकिन विकास चंद लोगों का हुआ। लोगों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है लेकिन पिछड़ा समाज जाग गया है। कोई साजिश कामयाब नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में दलित-पिछड़ों को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश के नौजवानों व किसानों ने कभी भाजपा का साथ दिया था लेकिन भाजपा ने धोखा दिया। युवाओं पर लाठीचार्ज की जा रही है। इसकी कीमत भाजपा चुकाएगी। अब हर समाज के लोग सपा के साथ है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि दलित और पिछड़े समाज के लोग समझ चुके हैं कि भाजपा निजीकरण की नीति पर काम कर रही है जिससे कि आरक्षण को खत्म किया जा सके और संविधान को कमजोर किया जा सके।