{"_id":"65a650818755ab695a002d8e","slug":"dara-singh-chauhan-bjp-candidate-for-mlc-bypoll-in-uttar-pradesh-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी, 18 को भरेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी, 18 को भरेंगे नामांकन
Tue, 16 Jan 2024 03:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:20 PM IST
सार
यूपी में एक सीट पर होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने सपा छोड़कर आए दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव 30 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
दारा सिंह चौहान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी विधान परिषद में एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित किया है। वह 18 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक यूपी भाजपा की कोर कमेटी ने उप चुनाव के लिए पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था। पैनल में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान का नाम प्राथमिकता पर था।
ये भी पढ़ें - अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू, काशी के पंडितों ने सरयू में स्नान कर शुरू की पूजा विधि
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: धुंध और कोहरे में लिपटा पूरा प्रदेश, कई जिले भीषण शीतलहर की चपेट में, मौसम विभाग ने चेताया
इनके अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और संतोष सिंह सहित अन्य नाम शामिल थे। केंद्रीय नेतृत्व ने दारा सिंह चौहान के नाम पर सहमति दे दी।
सपा से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह घोसी विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव हार गए थे। तब से ही दारा सिंह को विधान परिषद भेजने की चर्चा चल रही है।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी
भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद में एक सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया है। उप चुनाव अब 29 जनवरी की जगह 30 जनवरी को होगा और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी की जगह 23 जनवरी की गई है।