फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Danish Ali's suspension: Closeness with Rahul Gandhi proved costly

दानिश अली का निलंबन: राहुल गांधी से करीबी पड़ी भारी, कुछ दिनों से लग रही थीं कांग्रेस में जाने की अटकलें

Sat, 09 Dec 2023 09:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Dec 2023 09:01 PM IST
सार

देवगौडा के अनुरोध पर दानिश अली को अमरोहा से बसपा ने चुनाव लड़वाया था। देवगौड़ा ने आश्वासन दिया था कि टिकट मिलने पर दानिश अली बसपा की नीतियों और निर्देशों का पालन करेंगे और पार्टी हित में काम करेंगे।

विज्ञापन
Danish Ali's suspension: Closeness with Rahul Gandhi proved costly
दानिश अली से मिलने पहुंचे थे राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

 भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कुछ दिन पहले संसद में अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर कई दलों के नेताओं ने सांसद का पक्ष लिया था। तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दानिश से मुलाकात की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दानिश से मुलाकात की तो उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जाने लगीं। यह भी बताया गया कि 2018 तक दानिश एचडी देवगौड़ा की जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे। बसपा ने जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर कर्नाटक में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान दानिश अली खासे सक्रिय रहे। देवगौडा के अनुरोध पर दानिश अली को अमरोहा से बसपा ने चुनाव लड़वाया था। देवगौड़ा ने आश्वासन दिया था कि टिकट मिलने पर दानिश अली बसपा की नीतियों और निर्देशों का पालन करेंगे और पार्टी हित में काम करेंगे। इसके विपरीत वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे। इसी वजह से पार्टी ने उनको प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


दानिश ने कहा फैसला दुर्भाग्यपूर्ण
बहुजन समाज पार्टी से निलंबन पर अमरोहा सांसद दानिश अली ने कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। वह कभी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे। इसकी गवाह अमरोहा की जनता है। उन्होंने लगातार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया है। अगर ऐसा करना अपराध है तो यह उन्होंने किया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की रणनीति पर बसपा का मंथन 
 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चल रही तैयारियों पर रविवार को मंथन करेंगी। राजधानी स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर देश भर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो अगले महीने अपने जन्मदिन के आयोजन को लेकर भी नये निर्देश देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ हालिया चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से उपजी चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी तय की जाएगी। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत दावेदारी वाले उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा होगी। बता दें विधानसभा चुनाव के नतीजों को विचित्र और रहस्यमयी बताते हुए बसपा सुप्रीमो ने देश भर के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed