फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dancers perform on atal bihari vajpayee's birthday.

अटल जी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में डांसरों ने लगाए ठुमके, बढ़ा विवाद

Wed, 27 Dec 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती Updated Wed, 27 Dec 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
dancers perform on atal bihari vajpayee's birthday.
- फोटो : amar ujala

श्रावस्ती के भिनगा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम विवादों में आ गया। मंगलवार को रामलीला मैदान में सम्मान समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना था, लेकिन आयोजकों ने इसे रंगारंग कार्यक्रम में तब्दील कर दिया। इस दौरान आई डांसरों ने फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। डांस कार्यक्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन


आवास एवं शहरी नियोजन व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने बताया कि कार्यक्रम में मेरे पहुंचने के पहले क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। मेरे सामने वहां मौजूद कलाकारों की ओर से केवल स्वागत गीत गाया गया था। इसी के बाद सांसद का उद्बोधन हुआ था। मंच पर किसी भी डांस कार्यक्रम की जानकारी हमें नहीं है।
विज्ञापन


इसके पहले आयोजित सम्मान समारोह में सुरेश पासी ने कहा ‌कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस तरह कुशल प्रधानमंत्री के रूप में ग्राम सड़क योजना, नदियों को जोड़ने की योजनाओं का संचालन किया देश कभी इसे भूल नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भाषण देकर हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित किया। सांसद दद्दन मिश्र ने जनकल्याणकारी कार्यों का गुणगान किया। कार्यक्रम को कई अन्य भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed