{"_id":"5b62c9844f1c1bab7d8b5ffe","slug":"damage-because-of-rain-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भारी बारिश ने अब तक 154 की मौत, अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भारी बारिश ने अब तक 154 की मौत, अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए काल बन गई है। पिछले एक महीनें 154 मौतों के साथ ही एक हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की उम्मीद है। 1 जुलाई से एक एक अगस्त तक जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 11 मौतें जिला सहारनपुर में हुई हैं। इसके बाद आगरा में 8 और सोनभद्र में 7 मौतें हुई है।
विज्ञापन
बारिश के कारण अवध के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ के हालात हैं। लोगों में दहशत है। गोंडा जिले में घाघरा नदी के तेज बहाव से चरसड़ी बांध का एक हिस्सा कट गया। अब बस मात्र एक मीटर बांध का हिस्सा ही बचा है जो कभी भी कट सकता है। इससे करीब सवा सौ गांव सीधे बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। इससे एक लाख आबादी सीधे तौर पर प्रभावित होगी। जिला प्रशासन ने बांध की नाजुक हालत को देखते हुए गांवों को खाली कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
वहीं, फैजाबाद में सरयू के घट-बढ़ रहे जलस्तर से कटान में तेजी आ रही है। एबी तटबंध के माझा बलूईया में कटान के चलते कछारवासी ऊंचे स्थान की शरण में जा रहे हैं । सीतापुर जिले के गांजरी इलाके में घाघरा व शारदा नदियों का कहर जारी है। इन दिनों दोनों नदियां जहां उफान पर हैं वहीं कटान भी जारी है। जिससे क्षेत्र के 38 गांवों में बाढ़ का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जो खतरे के निशान के नजदीक आ रहा है। गंगाघाट के आसपास बने मंदिर डूब गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से करीब 1259 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।