फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   damage because of rain in uttar pradesh.

यूपी में भारी बारिश ने अब तक 154 की मौत, अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल

Thu, 02 Aug 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Aug 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
damage because of rain in uttar pradesh.

यूपी में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए काल बन गई है। पिछले एक महीनें 154 मौतों के साथ ही एक हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की उम्मीद है। 1 जुलाई से एक एक अगस्त तक जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 11 मौतें जिला सहारनपुर में हुई हैं। इसके बाद आगरा में 8 और सोनभद्र में 7 मौतें हुई है।

विज्ञापन


बारिश के कारण अवध के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ के हालात हैं। लोगों में दहशत है। गोंडा जिले में घाघरा नदी के तेज बहाव से चरसड़ी बांध का एक हिस्सा कट गया। अब बस मात्र एक मीटर बांध का हिस्सा ही बचा है जो कभी भी कट सकता है। इससे करीब सवा सौ गांव सीधे बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। इससे एक लाख आबादी सीधे तौर पर प्रभावित होगी। जिला प्रशासन ने बांध की नाजुक हालत को देखते हुए गांवों को खाली कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


वहीं, फैजाबाद में सरयू के घट-बढ़ रहे जलस्तर से कटान में तेजी आ रही है। एबी तटबंध के माझा बलूईया में  कटान के चलते कछारवासी ऊंचे स्थान की शरण में जा रहे हैं । सीतापुर जिले के गांजरी इलाके में घाघरा व शारदा नदियों का कहर जारी है। इन दिनों दोनों नदियां जहां उफान पर हैं वहीं कटान भी जारी है। जिससे क्षेत्र के 38 गांवों में बाढ़ का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जो खतरे के निशान के नजदीक आ रहा है। गंगाघाट के आसपास बने मंदिर डूब गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से करीब 1259 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed