फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dalit sammelan begins from today

एसएनए में दलित साहित्य महोत्सव आज से

Fri, 07 Feb 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Feb 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
dalit sammelan begins from today

संगीत नाटक अकादमी की वाल्मीकि रंगशाला में शुक्रवार से दलित साहित्यकारों

विज्ञापन
का जमावड़ा लगेगा, जो प्रेमचंद और राजेंद्र यादव के बहाने दलितों की स्थिति व दशा पर खुलकर चर्चा करेंगे।

अलग दुनिया संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘दलित साहित्यिक महोत्सव’ का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे होगा, जिसमें पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद और साहित्यकार मुद्राराक्षस भी मौजूद रहेंगे।


संस्था के संयोजक केके वत्स ने बताया कि प्रदेश में पहली बार दलितों पर आधारित साहित्यिक महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। महोत्सव की थीम ‘21वीं सदी अंबेडकर की सदी’ रखी गई है।

महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को ‘दलित स्त्री लेखन और राजेंद्र यादव’ और शनिवार को ‘प्रेमचंद और दलित लेखन के सामने चुनौतियां’ विषय पर बहस होगी।

जेएनयू के प्रो. तुलसीदास, प्रो. विमल सरोज, दिल्ली के जयप्रकाश कर्दम, पठानकोट के डॉ. जय प्रकाश लिलवान और दिल्ली के डॉ. सूरज बड़तिया प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed