फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dalit engineers asked for security while checking power theft.

यूपी: हमले के बाद दलित इंजीनियर बोले, सुरक्षा मिली तो ही करेंगे बिजली चोरी की जांच

Thu, 13 Sep 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Sep 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
dalit engineers asked for security while checking power theft.
- फोटो : amar ujala

बिजली चोरी की चेकिंग करने के दौरान उरई में अभियंता (इंजीनियर) पर हुए जानलेवा हमले की घटना पर यूपी पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बुधवार को हुई बैठक में तय किया कि विभाग में तैनात दलित अभियंताओं को यदि सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं मुहैया कराई गई तो वे चेकिंग नहीं करेंगे।

विज्ञापन


संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि उरई में दलित जाति के उपखंड अधिकारी नवीन सिंह बिजली चोरी रोकने को चेकिंग पर गए थे। इसी दौरान अराजक तत्वों ने उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


हमलावरों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा तो दर्ज करा दिया गया है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे दलित अभियंताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि एसोसिएशन ने मंत्री को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए उनसे दोषी लोगों की गिरफ्तारी करने के साथ ही अभियंताओं को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। ऊर्जा मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed