{"_id":"68cc70c375de550920053537","slug":"dairy-operator-attacked-accused-of-robbing-chain-and-money-lucknow-news-c-13-knp1050-1390119-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डेयरी संचालक पर हमला, चेन व रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डेयरी संचालक पर हमला, चेन व रुपये लूटने का आरोप
Fri, 19 Sep 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल अमन यादव।
लखनऊ। काकोरी के बहरू गांव निवासी डेयरी संचालक अमन, उनके दोस्त दीपू व डाला चालक सूरज पर बुधवार देर रात आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर कार व बाइक सवार 12 युवकों ने हमला बोल दिया। अमन ने सोने की चेन व 60 हजार चार सौ रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। विरोध पर उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। दीपू व चालक सूरज के साथ भी मारपीट की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने सिर्फ मारपीट का केस दर्ज किया है।
अमन के मुताबिक उनकी गांव के मुख्य मार्ग पर डेयरी की दुकान है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह साथी दीपू और डाला चालक सूरज के साथ दुकान का सारा सामान लेकर अमौसी जा रहे थे। आरोप है कि बबुरियाखेेड़ा गांव स्थित आउटर रिंग रोड (किसान पथ) के पास कार व बाइक सवार 12 युवकों ने डाले को रोक लिया। आरोपियों ने अमन के गले से दो ताले की सोने की चेन और जेब में रखे 60,400 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। वहीं, दीपू व डाला चालक सूरज के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
एक आरोपी को पीड़ित ने पहचाना
वारदात में शामिल एक आरोपी मलिहाबाद निवासी युवक को पीड़ित अमन ने पहचान भी लिया। उन्होंने मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में काकोरी पुलिस भी पहुंच गई। घायल अमन का निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। अमन का आरोप है कि पुलिस ने डाला चालक सूरज से मनचाही तहरीर लिखवाई और अमन से साइन करवा लिया। बृहस्पतिवार पुलिस उनको चौकी व थाने का चक्कर लगवाती रही पर केस दर्ज नहीं किया गया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीष चंद्र राठौर का कहना है कि मारपीट की धारा मे केस दर्ज किया गया है। लूट की बात गलत है।