फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dad, I am trapped in a massive fire...

Lucknow News: पापा मैं भीषण आग में फंस गया हूं ....

Tue, 23 Jun 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dad, I am trapped in a massive fire...
लखनऊ। अलीगंज स्थित एनीमेशन सेंटर में लगी आग से बचने के लिए प्रथम तल से छलांग लगाने वाले 26 वर्षीय जयंत गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। कूदने के दौरान गेट पर लगी सरिया उनकी कमर में धंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। अधिक रक्तस्राव से उन्हें खून भी चढ़ाया गया है।
विज्ञापन

जयंत ऐशबाग स्थित एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि बेटा एनीमेशन का कोर्स कर रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि कॅरिअर बनाने का सपना लेकर जिस सेंटर में बेटा जा रहा है, वहां उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने बताया कि बेटा सुरक्षित है। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। बेेटे ने फोन पर आग लगने की सूचना दी थी। बेटे ने चीखते हुए कहा था ''पापा आज शायद न बच पाए, भीषण आग में फंस गया हूं''। यह सुनकर मैं भी घबरा गया था। ट्रॉमा पहुंचा तो पता चला बेटा खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed