फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dacoits shoot in Chitrakoot encounter

चित्रकूट के जंगल में पुलिस और डाकुओं के बबुली गैंग से मुठभेड़ में दरोगा शहीद, तीन पकड़े

Fri, 25 Aug 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dacoits shoot in Chitrakoot encounter

के निही गांव के औदर जंगल में गुरुवार तड़के पुलिस की पांच लाख तीस हजार के इनामी डकैत बबुली कोल गैंग से मुठभेड़ हो गई। इसमें रैपुरा थाने में तैनात दरोगा जयप्रकाश शहीद हो गए। डकैतों की गोलियों से बहिलपुरवा थाने के दरोगा वीरेंद्र त्रिपाठी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घेरा कसते हुए तीन डकैतों को धर दबोचा है। इनमें एक डकैत राजू कोल को पुलिस की गोली लगी है। गैंग सरगना समेत अन्य डकैत भाग निकले। एडीजी, डीआईजी समेत कई थानों की फोर्स जंगल में कांबिंग कर रही है। पुलिस का दावा है कि बबुली कोल और 50 हजार के इनामी लवलेश कोल को भी गोली लगी है।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम निही चिरैया गांव में बबुली गैंग की मौजूदगी की सूचना पर एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह व एएसपी बलवंत चौधरी दो टीमें लेकर पहुंचे। डकैत गांव के बाहर औदर जंगल से सटे एक पुराने घर में थे। पुलिस ने देर रात तक उन पर निगाह रखी। गुरुवार तड़के लगभग चार बजे पुलिस टीम आगे बढ़ी। पुलिस की भनक पाकर डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी पोजीशन लेकर गोलियां चलाईं। इस बीच डकैतों की गोली से दरोगा जयप्रकाश उर्फ जेपी सिंह और दरोगा वीरेंद्र त्रिपाठी घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान जेपी सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, पुलिस की गोली से औदर निही निवासी डाकू राजू कोल पुत्र ददुआ कोल भी घायल हो गया। पुलिस ने घेरा कसते हुए उसे तथा डकैत सुग्रीव कोल पुत्र महेश कोल निवासी घाटाकोलान और गुड्डन उर्फ श्रीपाल को दबोच लिया। मौके पर एक स्वचालित राइफल सहित तीन असलहे व कारतूस मिले। मुठभेड़ की जानकारी होते ही एडीजी बीएन सावंत, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी के साथ इलाहाबाद व बांदा की पुलिस फोर्स व पीएसी जंगल में पहुंच गई। सतना एसपी राजेश हिंगडकर की टीम ने भी मध्य प्रदेश के इलाके में डकैतों की घेराबंदी की, पर अन्य डकैत बच निकले। नागर से लेकर निही के जंगलों में देर शाम तक कांबिंग जारी थी। घायल दरोगा वीरेंद्र त्रिपाठी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एडीजी बीएन सावंत ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर मिले खून के निशानों से स्पष्ट है कि सरगना बबुली, लवलेश समेत कई डाकुओं को गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद के परिजनों को 25 लाख की मदद
शहीद दरोगा जयप्रकाश के शव को लेकर पुलिस टीम मुख्यालय पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद कमिश्नर अजय शुक्ला, डीएम शिवाकांत द्विवेदी की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनके शव को सम्मानपूर्वक पैतृक गांव भेजा गया। एडीजी बीएन सावंत ने बताया कि शहीद दरोगा की पत्नी और बच्चों को 20 लाख और उनके माता-पिता को पांच लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed