फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dacoits of Rajasthan did crime in lucknow

राजस्थान से आए डकैतों ने लखनऊ में मचाया था तांडव, लोकेशन ट्रेस कर झुंझुनू पहुंची यूपी पुलिस

Tue, 30 Jan 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Jan 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
dacoits of Rajasthan did crime in lucknow
- फोटो : file photo

तीन थानाक्षेत्रों में पांच दिन में 13 घरों में डकैती और दो युवकों की हत्या करके राजधानी को दहलाने वाला गैंग राजस्थान के झुंझुनू का था। डकैतों ने फर्रुखाबाद व बाराबंकी के बाद लखनऊ के चिनहट, काकोरी और मलिहाबाद में वारदात अंजाम दी थी।

विज्ञापन


डकैतों की तलाश में जुटी सर्विलांस टीम ने मोबाइल नंबर चिह्नित किए और पुलिस की टीम डकैतों को पकड़ने राजस्थान रवाना हुई है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि चिनहट, काकोरी और मलिहाबाद में वारदात अंजाम देने वाले डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन


वहीं, सर्विलांस सेल को तीनों इलाकों में डकैती के दौरान सक्रिय रहे मोबाइल फोन खंगालने के आदेश दिए गए। पीड़ितों से तहकीकात करके डकैतों की भाषा व हुलिया के बारे में जानकारी ली गई। पता चला कि एक ही गैंग ने सभी वारदात अंजाम दी हैं। घुमंतू गिरोहों का ब्योरा एकत्र करके पुलिस की टीमों ने तहकीकात शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से गहन छानबीन में कड़ियां जुड़ने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिमकार्ड बदले, मोबाइल फोन से लगा सुराग

dacoits of Rajasthan did crime in lucknow
सर्विलांस टीम ने वारदात के दौरान सक्रिय रहे 20 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों का ब्योरा खंगाला। इनमें चिनहट में सबसे ज्यादा नंबर सक्रिय थे। काकोरी और मलिहाबाद इलाके में वारदात के दौरान गांवों में सक्रिय मोबाइल फोन की गहन छानबीन में दर्जन भर नंबरों को संदेह के घेरे में लिए गए।

इनमें चार-पांच नंबर पर दोनों इलाकों में वारदात के दौरान बात हुई थी। यह नंबर चिनहट के उत्तरधौना में डकैती के दौरान सक्रिय रहे थे। एक महीने का कॉल डिटेल खंगालने पर मोबाइल फोन की लोकेशन फर्रुखाबाद, बाराबंकी, चिनहट, काकोरी और मलिहाबाद में पाई गई।

इन मोबाइल फोन में सिमकार्ड बदले गए थे। आईएमईआई नंबर के आधार पर छानबीन में राजस्थान के झुंझुनू से तार जुड़े थे। सिमकार्ड बदलने के बाद भी राजस्थान के विभिन्न नंबरों पर कॉल की गई थी। संदेह के घेरे में आए नंबरों पर कॉल करने वाले नंबरों का ब्योरा खंगालने पर डकैतों का सुराग लगा।

डकैतों की तलाश में रवाना हुई टीम

dacoits of Rajasthan did crime in lucknow
एसएसपी ने बताया कि गिरोह का सुराग लगने पर राजस्थान पुलिस से संपर्क करके जानकारी दी गई और डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम झुंझुनू भेजी गई है। तीन बदमाशों का लोकेशन ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही गिरोह को पकड़ लिया जाएगा। पता चला है कि डकैतों की प्रदेश के विभिन्न जिलों में डेरा बनाकर रहने वाले घुमंतू लोगों से रिश्तेदारी व संबंध हैं। डकैतों के करीबी लोगों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

ग्रामीण इलाके में घेराबंदी पर भागा गैंग
काकोरी में डकैती के दौरान युवक की हत्या के बाद मलिहाबाद में हत्या के बाद डकैती से पूरा जिला दहल उठा। आला अफसर भी परेशान हो उठे। ग्रामीण इलाके के सभी थानों को 10 से 15 सेक्टर में बांटकर गश्त व नाकाबंदी शुरू हुई। लखनऊ के साथ आसपास के जिलों में भी घेराबंदी पर डकैतों का गैंग झुंझुनू की तरफ भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed