फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dacoits attacked by villagers leaves car and mobiles

लूट के इरादे से आए बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, कार और मोबाइल छोड़ हुए फरार

Mon, 02 Oct 2017 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Oct 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
dacoits attacked by villagers leaves car and mobiles
बदमाशों की कार

सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवरीकैल में बीती रात ग्रामीणों और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से आए बदमाशों की भनक गांव वालों को लग गई। 

गांव वालों की जवाबी कार्रवाई में बदमाश अपनी मारुती कार और अन्य सामान छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की कार से दो मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात लूट के इरादे से गांव में आए थे। गांव निवासी विमलेश पुत्र राजाराम की किराने की दुकान के पास एक संदिग्ध आदमी को ग्रामीणों ने देखा तो गावं के कई लोग धीरे-धीरे पास आए।

गावं निवासी पवन ने टार्च लगाकर देखा तो थोड़ी दूर पर एक कार यूपी 78 x0336 खड़ी दिखी। ग्रामीणों ने नजदीक जाने का प्रयास किया तो तीन बदमाश अशलहा लिए गाड़ी से निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शोर मचाया तो सैकडों लोग घटनास्‍थल की ओर भागे। ये देख बदमाश हवा में फायद करते हुए गन्ने के खेतों से भागने मे कामयाब रहें। ग्रामीणों  ने बदमाशों की कार को अपने कब्जे में लेकर संदना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली तो दो मोबाईल फोन चालू हालत में मिले। वहीं गोदलामऊ चौकी इंचार्ज का कहना है जांच शुरू कर दी गयी है। जो मोबाईल मिले हैं इनकी मदद से शातिरों को जल्दी ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed