फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dacoit burned pradhan family in house

डकैत ने प्रधान के परिवार को घर में बंद कर लगाई आग

Sun, 03 Jan 2016 01:14 PM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
dacoit burned pradhan family in house

यूपी के चित्रकूट जिले में तीस हजार के इनामी डकैत शिवा पटेल ने शुक्रवार रातबहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रुकमा बुजुर्ग गांव में भीषण वारदात करके सनसनी फैला दी। डकैतों ने यहां प्रधान के परिवार को घर में ही कैद करके बाहर से आग लगा दी। गनीमत रही कि पुलिस आ गई और डकैतों को भागना पड़ा।

विज्ञापन


इससे प्रधान के परिजनों को जिंदा जलाने का डकैतों का मंसूबा ध्वस्त हो गया। आग से लगभग एक लाख की सामग्री राख हो गई। घटना के समय प्रधान गोमती देवी पत्नी इंद्रराज घर पर नहीं थीं। उनके परिजनों के मुताबिक डकैत शिवा पटेल ने पंचायत चुनाव के दौरान चौथ मांगी थी।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर ही उसने घर के सभी सदस्यों को जिंदा फूंकने का प्रयास किया। प्रधान का परिवार ग्राम पंचायत के मजरे खांच पुरवा में अपने घर में सो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंच गई पुलिस

dacoit burned pradhan family in house

देर रात आधा दर्जन डकैत पिछवाडे़ से घर के आंगन में आ गए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। एक कमरे में सो रहे प्रधान के देवर शत्रुघन पटेल व उसकी पत्नी कौशल्या ने दरवाजा नहीं खोला।

डकैतों ने दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। सफल न होने पर दरवाजों को बाहर से बंदकर आग लगा दी। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर एसपी केके चौधरी व आसपास थाने की पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस जीप का सायरन सुनकर डकैत भाग निकले। पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई परिजनों को सकुशल बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed